बेफिक्रे के किस और रोमांस देख हुए बोर..ये रहा कुछ हटके..बिल्कुल धमाकेदार!
बेफिक्रे का नया गाना खुलके डुलके काफी मजेदार डांस नंबर है जिसे आप सब देख कर झूम उठेंगे।
अब तक के बेफिक्रे के हर गाने में आपने किस और रणवीर-वाणी का रोमांस देखा लेकिन बेफिक्रे के इस गाने को देखकर और सुनकर आप भी झूम उठेंगे। जी हां दरअसल बेफिक्रे का नया ट्रैक खुलके डुलके आज रिलीज हुई और ये पूरी तरह एक शानदार डांस नंबर है।
[सलमान खान के 'पार्टनर' ब्वॉय..अब दिखने लगे कुछ ऐसे!]
गाने में वाणी कपूर पहली बार इस फिल्म के किसी गाने या टीजर में इंडियन आउटफिट में नजर आ रही हैं और रणवीर सिंह भी कुरता में। फिल्म पूरी तरह से भांगड़ा सॉन्ग है और इसे फिल्माया भी काफी बेहतरीन तरीके से गया है।
गाने के लोकेशन से लेकर म्यूजिक तक काफी अच्छा है। इसे कंपोज विशाल शेखर ने किया है। इसे गाया हर्षदीप और गिप्पी गरेवाल ने है। आप भी सुनिए इस जबरदस्त गाने को।


Click it and Unblock the Notifications