#Video: 2016 का इकलौता अजीब गाना...अच्छा या बुरा आप खुद तय कर लो!
रणवीर सिंह - वाणी कपूर स्टारर बेफिक्रे का नया गाना कुड़ी नशे से चढ़ गई रिलीज़ हुआ है। लेकिन गाने में कुछ भी नया जैसा नहीं है।
बेफिक्रे का नया गाना आया है - कुड़ी नशे सी चढ़ गई। लिखा है जयदीप साहनी ने और गाया है अरिजित सिंह ने। बनाया है विशाल शेखर ने। लेकिन गाना सुनने के बाद भी आप डिसाइड नहीं कर पाएंगे कि अच्छा है या बुरा।
मतलब कुछ अजीब ही है। बोल ठीक ठाक से फंकी टाइप के। धुन कहीं सुनी सुनी लगती है पर याद नहीं आता है। डांस भी कहीं देखा देखा लगता है पर याद नहीं आता।
[ऐश्वर्या - रणबीर की 6 नई फोटो #Viral...क्या इस हॉट फोटोशूट की ज़रूरत थी?]
कुछ लोगों ने इसे देखकर कहा कि जब तक है जान के इश्क शावा वाले गाने की याद आएगी लेकिन हमें ऐसा कुछ नहीं लगा। फिर समझ आया कि दिक्कत क्या है।
वैभवी मर्चेंट ने गाने की किरियोग्राफी की है लेकिन वाणी कपूर से डांस का D भी हो पाया हो तो कहिएगा। लेकिन वो इतनी ज़्यादा कोशिश करती है कि लगता है कि उनका झटका आपको स्क्रीन के बाहर तक महसूस होगा।
[OUCH: अभी तो फिल्म का ट्रेलर ही आया था कि पूरी फिल्म हो गई लीक]
एकदम माने कोई भूकंप आ गया हो ऐसे झटके। जिनका कोई सर पैर नहीं हो वैसे झटके! ऊपर से उनके सर पर अजीब से गुलाबी बाल लटके...और बस इसी से गाना लग रहा है जैसे कभी यहां भटके कभी वहां भटके।
खैर आप गाना सुनिए...कहां पड़े हैं चक्कर में !


Click it and Unblock the Notifications
