रणवीर का बिंदास अंदाज और बेफिक्रे का ये गाना..अब तक का सबसे अलग ट्रैक!
बेफिक्रे फिल्म का नया गाना यू एंड मी रिलीज हो गई है।देखिए फिल्म का ये गाना भी जिसे आप इंज्वॉय करेंगे।
बेफिक्रे फिल्म का जब से टीजर आया है तभी से फिल्म चर्चा में है। फिल्म का गाना उड़े दिल बेफिकरे' और 'नशे सी चढ़ गयी' लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अब बेफिक्रे का नया गाना यू एंड मी भी रिलीज हो गई जिसमें रणवीर सिंह और वाणी कपूर का बिंदास अंदाज आपको दिखाई देगा।
[Teaser 4...शाहरुख का ज्ञान और आलिया का चौंकाने वाला अंदाज..Dear Zindagi]
बाकि गानों से हटकर ये बेफिक्रे का पहला गाना है जिसमें कोई किसिंग सीन नहीं है। गाने की शुरूआत भी रणवीर के डॉयलोग से होती है और पूरे गाने में आपको दोनों सिर्फ मस्ती करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर और वाणी ने कुल 23 बार किस किया है।
बेफिक्रे यशराज की फिल्म है जिसे आदित्य चोपड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा इससे पहले 2008 में रब ने बना दी जोड़ी को डायरेक्ट किए थे। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म डायरेक्ट करने वाले आदित्य चोपड़ा इस बार हमेशा कुछ हटकर फिल्म लेकर आ रहे हैं। बहरहाल आप देखिए बेफिक्रे का ये लेटेस्ट गाना।


Click it and Unblock the Notifications











