शाहरुख के लिए गीत गाएंगे बप्पी

बप्पी ने बतायाः शाहरुख के लिए तैयार होने वाले तीन गीतों में एक मैं गा रहा हूं, एक ऊषा उत्थुप गाएंगी और एक गीत बंगाली बैंड भूमि प्रस्तुत करेगा. अगले सप्ताह हम इसकी रिकार्डिंग शुरू कर देंगे. इस बार में ऊषा जी के साथ काम करने को लेकर भी बड़ा उत्साहित हूं. क्योंकि हम दोनों ने इससे पहले मिलकर हिन्दी में कई सुपरहिट गाने दिए हैं. इसके अलावा भूमि रॉक बैंड के गायक वास्तव में बहुत अच्छे हैं. वे मेरी कंपोजिशन में एक हिन्दी गीत गाएंगे मगर उसमें कुछ बंगाली शब्द भी सुनने को मिलेंगे.
बप्पी दा ने कहाः शाहरुख खान इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. उनके मन में स्पष्ट रहता है कि उन्हें दरअसल किस तरह का गीत चाहिए. उन्होंने मुझे खास तौर पर इसलिए बुलाया कि मैं कोई ऐसा पावरफुल रॉकिंग सांग तैयार कर सकूं जो लोगों तक जोश और हिम्मत का संदेश पहुंचाए. मैं वैसे भी क्रिकेट का बड़ा जबरदस्त फैन हूं, लिहाजा इस प्रोजेक्ट में मेरी भी काफी दिलचस्पी है. मैं चाहता हूं जब यह म्यूजिक अल्बम रिलीज हो तो उसमें मेरे सुनने वालों के कुछ चौंकाने लाएग जरूर हो...


Click it and Unblock the Notifications











