#Video: ये है 2016 का बेस्ट गाना...बेस्ट डांस नंबर और बेस्ट सीन
2016 के त्योहार सीज़न का बेस्ट गाना रितेश देशमुख ने दिया है। उनकी फिल्म बैंजो का गाना बप्पा आपके मुंह पर ऐसा चढ़ेगा कि उतरने का सवाल ही नहीं उठता। गाने में सब कुछ है जो इसे धमाकेदार बनाए - सुर, लय, ताल, कोरियोग्राफी और बेहतरीन फिल्मांकन।
यही कारण है कि गाना जितना बेहतरीन सुनने में है, उतना ही बेहतरीन देखने में है। वैसे भी गणपति पास में ही है और ये गाना इस साल धूम मचाने वाला है।
[बॉलीवुड के ये 10 गाने डाउनलोड कर लीजिए अभी...बिल्कुल URGENT!]
गाने को आवाज़ दी है विशाल ददलानी और इसे लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने। वहीं गाने के म्यूज़िक में भी विशाल शेखर ने काफी प्रयोग किया है।
वहीं रितेश देशमुख के हाथ पर बनी बप्पा की पेंटिंग पर से आपकी नज़र ही नहीं हटेगी। अब जब इतना कुछ कह दिया है तो गाना भी सुन ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications












