VIDEO: 'बाजीराव मस्तानी' का नया गाना.. दीपिका, प्रियंका के बाद अब रणवीर सिंह
[म्यूजिक] संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का नया गाना 'मलहारी..' रिलीज हो चुका है। रणवीर सिंह पर फिल्माया यह गाना काफी जोशीला है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के गानों के बाद फैंस को रणवीर सिंह का इंतजार था।
यह गाना युद्ध जीतने की खुशी में गाया गया है, जहां आप बाजीराव बने रणवीर को एक बार फिर फुल एनर्जी में डांस करते देखेंगे। हालांकि, यह थोड़ा अजीब भी है क्योंकि पेशवा बाजीराव और डांस.... खैर, संजय लीला भंसाली पर थोड़ा विश्वास तो दिखाया ही जा सकता है।
WAR: दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. बॉक्स ऑफिस की लड़ाई हो गई शुरु !
बाजीराव मस्तानी के म्यूजिक डाइरेक्टर भी संजय लीला भंसाली ही हैं। वहीं, यह गाना गाया है विशाल डडलानी ने, जबकि लिरिक्स लिखे हैं प्रशांत इंगोले ने।
पूरी उम्मीद है कि रणवीर सिंह के फैंस को यह गाना काफी पसंद आएगा। आखिर किसी फिल्म में रणवीर हों और डांस न हो, तो बात फैंस को थोड़ी पसंद नहीं आती। लगता है इसीलिए संजय लीला भंसाली ने पेशवा बाजीराव को भी डांस करा दिया।
यहां देखें गाने का वीडियो- (नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications




