DHAMAKA: 'बाजीराव मस्तानी' का शानदार दांव.. जीत लिया फैंस का दिल
[म्यूजिक] जी हां, इसे संजय लीला भंसाली का शानदार दांव ही कहेंगे कि अचानक ही उन्होंने फिल्म के सारे गाने रिलीज कर दिये। यह किसी धमाके से कम नहीं। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
बाजीराव मस्तानी का खुमार लोगों पर धीरे धीरे चढ़ रहा है। उम्मीद है फिल्म होने तक लोग इसे देखने के लिए काफी उत्साहित होंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह मुख्य किरदारों में हैं।
TRAILER: 'बाजीराव मस्तानी'.. ब्लॉकबस्टर या 'जोर का झटका'..
बहरहाल, फिल्म के गाने बेहतरीन हैं। गजानन, पिंगा और दिवानी मस्तानी तो हम देख चुके हैं। लेकिन बाकी गाने सुनकर आप इनके वीडियो देखने के लिए क्रेजी हो उठेंगे। शायद यही सोचकर निर्देशक ने इसे रिलीज कर दिया। फिल्म रिलीज के पहले दर्शक बेकरार हों, तो और क्या चाहिए।
फिल्म में कुल 10 गाने हैं और म्यूजिक दिया है खुद संजय लीला भंसाली ने। बता दें, इससे पहले संजय लीला भंसाली राम-लीला और गुजारिश में भी म्यूजिक दे चुके हैं।
यहां सुनिए बाजीराव मस्तानी के सारे गाने-(नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications





