बॉलीवुड अब केवल कॉपीवुड हो गया है - रीमेक के नाम पर घटिया गाने बन रहे हैं - बाबा सहगल
मशहूर रैप आर्टिस्ट और 90 के दशक के पॉप स्टार बाबा सहगल ने एक ट्विटर पोस्ट पर लिखा कि बॉलीवुड अब कॉपीवुड बन चुका है। बॉलीवुड को अब पुराने हिंदी गानों का घटिया रीमेक बनाना बंद करना चाहिए। हालांकि बाबा सहगल ने ये माना कि उन्हें गाना रीमेक करने से दिक्कत नहीं है लेकिन रीमेक के नाम पर असली गानों की घटिया कॉपी करने से उन्हें दिक्कत है।
बाबा सहगल 90 के दशक के पॉप स्टार हैं जिन्होंने शायद हिंदी दर्शकों को पहली बार रैप से रूबरू करवाया था। लेकिन समय बीतने के साथ उनका जादू भी कम हो गया। धीरे धीरे उनके गाने आना भी कम हो गए।

बाबा सहगल ने रीमेक बनाने वालों से भी पूछा कि क्या वाकई म्यूज़िक इंडस्ट्री में रचनात्मकता की कमी हो गई है या फिर ये प्रोड्यूसर केवल किसी पुराने गाने के नाम का इस्तेमाल करके खुद भी मशहूर होना चाहते हैं। वैसे बाबा सहगल की बात में कुछ भी गलत नहीं है।
हाल फिलहाल इतने गानों का रीमेक हुआ कि दर्शक भी परेशान हो गए। इनमें से कुछ रीमेक तो ऐसे थे जो सुनने लायक भी नहीं थे जैसे कि सोनाक्षी सिन्हा का मुंगड़ा या कृति सैनन का लौंग इलाइची। बहरहाल, कुछ रीमेक गाने ऐसे हैं जो चार्टबस्टर हुए। देखिए इनकी लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications











