..................... Baadshaah to not remake classic old songs any more - Hindi Filmibeat

"कितना भी सुपरहिट हो लेकिन मैं अब कोई भी रीमेक नहीं करूंगा"

सुपरहिट गानों को रीमेक और रैप कर करियर की बुलंदियों पर पहुंचे बादशाह ने अपने एक हाल ही के इंटरव्यू में वादा किया है कि वो अब कोई भी गाना रीमेक नहीं करेंगे।

रैपर बादशाह को लोगों ने इतना कुछ कह दिया है कि उन्होंने दिल पर ले लिया है। और आखिरकार उन्होंने रीमिक्स गानों से तौबा कर ली है। दरअसल, काफी समय से बॉलीवुड संगीत में कुछ ओरिजिनल ना बचा रहने की बातें कही जा रही हैं।

रीमिक्स गानों पर हाल ही में अनुराधा पौडवाल ने कहा था कि रीमिक्स गीतों के नाम पर लोग कूड़ा बनाकर बेच देते हैं। और अब बादशाह ने साफ कर दिया है कि मेरे पास कोई भी गाना रीमेक करने के लिए आए मैं मना कर देता हूं।

baadshaah-remake-songs

बादशाह ने हाल ही में कहा कि अब मैं कुछ नया करना चाहता हूं। और इसलिए कोई भी रीमेक गाना मैं मना कर रहा हूं। लोगों का कहना है कि संगीत नहीं बचा है, म्यूज़िक नहीं बचा है और इसलिए मैं दिखाना चाहता हूं कि ओरिजिनल में भी वही ताकत है।

मैं डायरेक्टर को भी कह चुका हूं कि अब बहुत ज़्यादा हो चुका रीमिक्स अब कुछ नया किया जाए। वैसे भी किसी गाने को बिगाड़ने का क्या फायदा जब लोग उसे सुनेंगे ही नहीं। रीमिक्स करके उस गाने को मार देना मेरी मर्ज़ी कभी नहीं रही है।

वैसे भी मेरे ओरिजिनल गानों को भी लोग उतना ही पसंद कर रहे हैं। तो मैं रीमेक क्यों बनाऊं। आज के बाद मेरा कोई रीमेक नहीं होगा। वैसे जानिए हाल ही में किन रीमिक्स गानों ने ताबड़तोड़ कमाई की -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X