मेरे लिए तुम काफी हो - बॉयफ्रेंड के लिए आयुष्मान खुराना ने गाया रोमांटिक गाना
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान से फिल्म का नया गाना तुम मेरे लिए काफी हो रिलीज़ हो चुका है। फिल्म के इस गाने को आयुष्मान ने अपनी आवाज़ दी है और रिलीज़ के कुछ ही घंटों में ये गाना ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल काफी अच्छे हैं - तेरी मेरी ऐसे जुड़ गई कहानी, कि जुड़ जाए जैसे दो नदियों का पानी...
गाने के बोल आपके दिल को छू जाएंगे। गाने का हुक लाइन है - तुम मेरे लिए काफी हो। ये फिल्म समलैंगिक संबंधों पर बनी है और ये बेहद खूबसूरत गाना, फिल्म की थीम को बेहतरीन तरीके से दिखाता है।

जितना खूबसूरत ये गाना है, वीडियो भी उतना ही खूबसूरत है।
यहां जानिए शुभ मंगल ज़्यादा सावधान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











