20 साल के युवा की तरह गाते हैं बालसुब्रमण्यम : शेखर

प्रसिद्ध गायक एस.पी. बालसुब्रमण्यम ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के शीर्षक गाने को अपनी आवाज दी है। फिल्म की संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के शेखर रवजियानी ने कहा कि सुब्रमण्यम की उम्र 67 साल है लेकिन उनकी आवाज 20 साल के युवा जैसी है।

गायक के रूप बालसुब्रमण्यम को संगीतकार जोड़ी, निर्देशक रोहित शेट्टी और फिल्म के नायक शाहरुख खान ने संयुक्त रूप से चुना था।

S.P. Balasubramaniam

शेखर ने फिल्म के संगीत लांच के मौके पर बुधवार को कहा, "हम कई सालों से उनके प्रशंसक रहे हैं। मैंने इस फैसले के बारे में शाहरुख से पूछा तो उन्होंने कहा, 'हां आप उन्हें ले सकते हैं।' इसलिए हमने फौैरन चेन्नई स्थित उनके प्रबंधक से सम्पर्क किया।"

उन्होंने कहा, "उनकी उम्र 67 साल है, उन्होंने 37,000 से अधिक गाने गाए हैं और उनकी आवाज 20 साल के युवा की तरह है। वह अद्भुत हैं, और यह किसी महान शख्सियत के साथ काम करने का बेहतरीन अनुभव है।"

'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख की नायिका दीपिका पादुकोण हैं। इसका प्रदर्शन आठ अगस्त को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X