पंडित जसराज के निधन पर भावुक आशा भोंसले, कहते थे तुझे गाना सिखाउंगा, स्तब्ध संगीत जगत
मशहूर शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत शोकाकुल हैं। उनके निधन की खबर सुनकर आशा भोंसले भावुक हो गईं। उन्होंने कहा - मैंने एक ऐसा इंसान खो दिया जिनकी मैं चहेती थी। मैंने एक बड़ा भाई खो दिया।
संगीत का सूरज डूब गया है। आशा भोंसले ने पंडित जसराज को याद करते हुए कहा - वो गायकी के महारथी थे। और मैं उन्हें तब से जानती थी जब उनकी वी शांताराम की बेटी से शादी भी नहीं हुई। वो मेरी कितनी तारीफ करते थे और कहते थे मैं तुझे गाना सिखाऊंगा।

बीते दिनों, मैं उनके यूएस के क्लासिकल स्कूल में गई थी जहां वो बच्चों को संगीत सिखाते थे। मैं चाहती थी कि मुझे भी उस स्कूल में एडमिशन मिल जाए वो इतने अच्छे टीचर थे। उस ट्रिप के दौरान हम खाना खाने बाहर गए थे। वो शुद्ध शाकाहारी थे और मुझे भी कहते थे कि सेहत का ध्यान रखते हुए मुझे भी शाकाहारी बन जाना चाहिए।
मुझे उनका बच्चों जैसा बर्ताव हमेशा याद रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। संगीत जगत के कई लोगों ने पंडित जसराज को अपनी श्रद्धांजलि दी।


Click it and Unblock the Notifications











