'जय हो' के चुनावी प्रयोग से खफा रहमान
संगीतकार ए.आर.रहमान लोकसभा चुनावों में गीत जय हो के प्रयोग किए जाने से नाखुश है। उन्हें राजनीति से नफरत है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्धारा इस गीत का प्रयोग किया गया है। गौरतलब हो कि रहमान ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गीत 'जय हो' को संगीत दिया था। इस संगीत के लिए उन्हें दो ऑस्कर पुरस्कार मिले है।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में रहमान ने कहा, "जिन दिनों यह सब हुआ तब मैं बीमार था। मुझे कुछ लोगों ने कहा कि मेरे गीत का प्रयोग किया जा रहा है। मुझे राजनीति से नफरत है। मैं बस चाहता हूं कि लोग जनता की सेवा करें।"
रहमान ने कहा कि वह चाहते हैं कि केंद्र में जो भी सरकार आए वह निरपेक्ष भाव से जनता की सेवा करे। कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान के लिए 'जय हो' गीत के अधिकार खरीदे थे।


Click it and Unblock the Notifications