मां तुझे सलाम के बाद एक बार फिर गूंजेगा रहमान राग ' सत्यमेव जयते '

AR Rahman
मशहूर रॉलिंग स्टोन बैंड से चर्चा में आए ब्रिटिश संगीतकार मिक जैगर ने ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के साथ बैंड सुपरहैवी के एक एलबम में संस्कृत में गाना गाया है। एस एलबम का शीर्षक है 'सत्यमेव जयते'।

इस गाने में एआर रहमान के साथ डेव स्टीवर्ट, जोस स्टोन और डेमियन मार्ले भी हैं। दरअसल डेव को एक ऐसी आवाज़ चाहिए थी जिसमें भारतीयता की महक आती हो और भारत में एआर रहमान अपने आप में ही गुणों की खान है। डेव सत्यमेव जयते को गाने के रूप में लाकर अपने एलबम में भारतीय संस्कृति की झलक देना चाहते हैं। यह पहला ऐसा क्षण है जब अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गाने के रूप में सत्ममेव जयते को अपने एलबम में शामिल कर रहें है।

यह एलबम सितंबर में रिलीज़ होगा। मिक जैगर ने यह बैंड मई में बनाया था, और इन्हें पूरी उम्मीद है कि लोग इस गाने को काफी पसंद करेंगे। इस बैंड का संगीत विविधता लिए हुए होगा। हम आपको बताते चलें कि एआर रहमान पहले ऐसे भारतीय संगीतकार है जो ऑस्कर से सम्मानित किये गये हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X