रहमान को आस्कर एकेडमी से न्यौता
ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए आर रहमान की कामयाबी में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है उन्हें आस्कर समारोह की कर्ता-धर्ता 'एकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस' ने को अपना वोटिंग सदस्य बनने का निमंत्रण दिया है।
'स्लमडॉग मिलियनेयर' के निर्देशक डैनी बोएल फिल्मकार क्रिश्चियन कोलसोन और सिनैमेटोग्राफर एंटोनी डोड मंटले को भी अकादमी की ओर से आमंत्रित किया गया है।
रहमान ने ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में संगीत दिया था और इसी फिल्म के गाने 'जय हो' के लिए उन्हें ऑस्कर पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
अकादमी के अध्यक्ष सिड गानिस ने कहा, "फिल्म से जुड़ी इन हस्तियों ने दर्शकों की कल्पनाओं को अच्छी तरह से परखा है। मैं इन सभी का स्वागत करता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











