रहमान 'गोल्डन ग्लोब' के लिए नामांकित

फिल्म को वर्ष 2008 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए भी नामांकित किया गया है, जबकि फिल्म निर्देशक बॉयल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और पटकथा के लिए शमौन ब्युफॉय को नामांकित किया गया है। यह पुरस्कार 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन' की ओर से दिया जाता है।
फिल्म मुंबई की मलिन बस्ती में रहने वाले एक 18 वर्षीय यतीम युवक की कहानी पर आधारित है जो 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के माध्यम से दो करोड़ रुपये जीत लेता है। इससे पहले भी यह फिल्म लास एंजेलिस में दो पुरस्कार जीत चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











