रहमान से नाराज हुआ सीएसएफ, जा सकता है कोर्ट

A R Rahman
देश के मशहूर संगीतकार अल्ला रख्खा रहमान के गाने पर अंगुलियां उठनी शुरू हो गयी है। जो रहमान के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है।

ए आर रहमान का आने वाली फिल्म ..एक दीवाना था... में एक गाना है जिसे रहमान ने अपने सुरों और संगीत से सजाया है। इस गाने में एक शब्द आया है ..होसाना...जिस पर ईसाई और यहूदी वर्ग को खासा एतराज है।

मुंबई के क्रिश्चियन सेक्यूलर फोरम यानी सीएसएफ का कहना है कि होसाना एक पाक शब्द है। उसका इस्तेमाल एक गाने के रूप में करना काफी गलत और गंदा है। इस शब्द को गाने में इस्तेमाल करने से रहमान ने ईसाई धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

इसलिए रहमान को यह शब्द हटाकर तुरंत हमसे यानी ईसाई वर्ग से माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो रहमान के खिलाफ सीएसएफ कोर्ट भी जा सकता है। उसने धमकी दी है कि फोक्स स्टार स्टूडियो और सोनी म्यूजिक के खिलाफ केस कर सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X