डैविड बैकहम को पछाड़ा रहमान ने

दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले रहमान की ख्याति विश्व भर में फैल गई है। अगर नेट की खबरों पर बात की जाए तो रहमान ने इंग्लैंड के फुटबॉलर डैविड बेकहम को भी लोकप्रियता में पछाड़ दिया है।
सुनने में आ रहा है कि मोटारोला कंपनी डैविड की जगह रहमान को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाने जा रही है। यही नही इसके लिए रहमान को 28 करोड़ रूपए दिए जा रहे है जो अब तक के किसी भी सेलिब्रेटी को दिए जाने वाली रकम में सबसे ज्यादा है।
हालांकि रहमान ने अभी इस खबर की पुष्टि नही की है।
लेकिन इस बात से कोई इंकार नही कर सकता है कि रहमान लोकप्रियता में बड़े बड़े बालीवुड सितरों को पछाड़ चुके है।


Click it and Unblock the Notifications