"लोग आजकल कूड़ा बनाते हैं और उसे बेच भी लेते हैं"
बॉलीवुड में आजकल पुराने गानों को रीमेक करने का चलन शुरू हो चुका है। कुछ गाने दर्शकों को पसंद आते हैं तो कुछ नहीं, पर इन गानों के पुराने सिंगर को ये गाने कैसे लगते हैं, ये बताया है अनुराधा पौडवाल ने।
वो कहते हैं ना कि पुरानी चीज़ों में नशा ज़्यादा और बॉलीवुड इस नशे का इस्तेमाल करना बखूबी जानता है। तभी तो चाहे फिल्में हों या गाने, रीमेक का चलन हमेशा रहा है। वो 90 का दौर याद है जब कांटा लगा से लेकर मेरा बाबू छैल छबीला के रीमिक्स ने धूम मचा रखी थी।
अब एक बार फिर से फिल्मों में पुराने गाने रीमेक करने का चलन वापस आ गया है। करण जौहर की स्टू़डेंट ऑफ द ईयर में गुलाबी आंखें लेकर डिस्को दीवाने तक का बखूबी इस्तेमाल किया गया था। और इसका पूरा श्रेय विशाल - शेखर को दिया गया।

लेकिन वहीं कुछ गाने ऐसे हैं जिन्हें फिलहाल अजीब से रीमेक में ढाला जा रहा है या फिर यूं कहिए कि रैप के साथ मिलाकर एक बिना सिर पैर के पैकेज में परोसा जा रहा है।
हाल ही में सरोज खान उनके पुराने गाने को बर्बाद करने पर गुस्साईं तो वहीं तम्मा तम्मा की ओरिजिनल सिंगर अनुराधा पौडवाल का भी कहना है कि आजकल कुछ भी बिक जाता है।
["रीमेक बनाओ तो मेरे लेवेल तक का बनाओ...वरना मुझे INVITE ना करो"]
गाने के नाम पर लोेग कूड़ा बना रहे हैं और कमाल की बात ये है कि उसे बेच भी ले रहे हैं। वो गाने हिट भी हो जा रहे हैं और लोग अच्छे संगीत के नाम पर इन्हीं गानों को सुन भी रहे हैं।
कुछ दिन पहले हम्मा हम्मा के रीमेक पर ए आर रहमान का कहना था कि मुझे ये ठीक नहीं लगा लेकिन जब गाना हिट हो चुका है तो शायद मैं ही गलत था।
जानिए हाल ही में आए कुछ सुपरहिट गानों के रीमेक -


Click it and Unblock the Notifications