मैं खराब अभिनेता हूं : बिग बी

भारतीय सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी अभिनय कला से संतुष्ट नहीं हैं और अपने आप को 'खराब अभिनेता' मानते हैं। साल 2005 में आई लोकप्रिय फिल्म 'ब्लैक' के एक दृश्य में की गई गलती का एहसास होने के बाद उन्होंने अपने बारे में यह टिप्पणी की। फिल्म में उन्होंने देबराज सहाय नाम के शिक्षक की भूमिका निभाई थी।

पिछले दिनों उन्होंने दर्शकों से संजय लीला भंसाली निर्देशित 'ब्लैक' में अपनी गलतियों के विषय में पूछा था।

फिल्म एक दृष्टिहीन व बधिर लड़की (रानी मुखर्जी) और उसके शिक्षक (अमिताभ बच्चन) के रिश्ते की कहानी है। शिक्षक बाद में अल्जाइमर बीमारी का शिकार हो जाता है।

Amitabh Bachchan
बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "फिल्म के एक दृश्य में रानी द्वारा अपनी बहन के नाम लिखवाया गया खत पढ़ने के लिए मैंने अपना चश्मा निकालने के लिए सीधे अपनी कमीज की जेब में हाथ डाला, जबकि अल्जाइमर के मरीज को छोटी छोटी बातें भी याद नहीं रहतीं कि उसने कहां क्या रखा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह बहुत बड़ी गलती थी। मुझे दूसरी जेबों को पहले टटोलना था और बाद में चश्मे वाले जेब पर हाथ ले जाना था।"

बिग बी को लगता है कि इतने सालों के अभिनय करियर के बाद भी वह गलतियां कर जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X