आज के संगीत से खुश नही अलका

फिल्म साजन और धड़कन के सुपरहिट गानों को याद करते हुए अलका बताती है कि वे जब भी किसी स्टेज शो में होती है तो उनसे साजन और धड़कन के गानों की फरमाइश जरूर आती है। आजकल के संगीतकार गानों की धुन बनाते हुए केवल फिल्म को याद रखते है जिससे गाने की आत्मा मर जाती है और वह कुछ समय तक लोगों को याद रहते है। वही जब पहले गाने बनते थे तो वो अमर हो जाते थे।
इसके अलावा आजकल ही हीरोइनो जैसे बिपाशा बसू, कोयना मित्रा की आवाज थोड़ी भारी है जिस पर उनकी मधुर आवाज फिट नही बैठती है। इस बारे में उनका कहना है कि वे अच्छे गाने गाना चाहती है न कि फुहड़ गाने, जिसे गाकर उनकी आत्मा धिक्कारे।
वही रियलिटी शो के बारे में उनका कहना है कि इनसे छुपी हुई प्रतिभाओं को मौका मिलता है लेकिन जब संदेशो के आधार पर जब किसी गायक को बाहर निकाल दिया जाता है तो बहुत खराब लगता है क्योंकि कला किसी के वोट की मोहताज नही होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications