Animal की सक्सेस पार्टी में अपनी सास को खुलेआम इग्नोर करती नजर आईं आलिया भट्ट, बीच में फंसे रणबीर कपूर

Alia Bhatt Ignores Neetu Kapoor: बीती रात 'एनिमल' की अपार सफलता की वजह से फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस मौके पर मनोरंजन जगत के कई सितारे पहुंचे। रणबीर कपूर भी अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंचे लेकिन इस इवेंट में रणबीर की फैमिली की पोल खुल गई।
दरअसल, इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर पहले अपनी मां नीतू का हाथ पकड़कर एंट्री ली। इसके बाद उनके साथ महेश भट्ट और आलिया भट्ट भी पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराने लगे। ऐसे में रणबीर ने तुरंत आलिया को अपना हाथ पकड़ने को कहा और एक्ट्रेस उन्हें निहारने लगीं। लेकिन एक भी ऐसा मौका नहीं आया जब आलिया ने अपनी सास की तरफ देखा हो। यहां तक कि दोनों ने एक भी बार फोटो एकसाथ नहीं क्लिक कराई। दोनों ही पोज देते वक्त एक दूसरे को इग्नोर करती हुई नजर आईं।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोग आलिया और नीतू की केमिस्ट्री को लेकर बातें बनाने लगे। कई लोगों को तो नीतू कपूर की वो बात याद आ गई, उन्होंने आलिया को बेस्ट लड़की कहा था। लेकिन अब दोनों में बातचीत नहीं होते हुए देखकर लोग इस सास बहू की जोड़ी की चुटकी लेने लगे हैं।
बता दें कि, ये कोई पहला मौका नहीं था जब नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को यूं सरेआम इग्नोर किया हो। बल्कि फिल्म एनिमल के प्रीमियर के दौरान उन्होंने एक भी बार अपनी बहू के साथ मीडिया को पोज नहीं दिए। उन्होंने तब भी रणबीर का हाथ पकड़कर ऐसे ही एंट्री की थी। खैर दोनों के बीच अनबन है या नहीं वो तो सास बहू ही बता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











