उनकी यादों को ताज़ा करने का एक बहाना है
बढते नए चैनल के खौफ से पूराने चैनल अपने आपको पुन:स्थापित करने में जुटे हैं. कुछ पूराने चैनल नए चैनल को टक्कर देने के लिए नए चैअनल लॉच कर रहे हैं और कुछ चैनल नए शो लॉच कर रहे हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं सोनी चैनल की जिन्होंने हाल ही में 'सलाम ज़िंदगी" के बाद दो नए और शो लौंच किए हैं जिसका नाम है 'के फोर किशोर" तथा 'चैम्पियन चालबाज़". दो अनोखे शो के साथ हमनें बात की सोनी चैनल के कम्यूनिकेशन एंड मार्केटिंग के सिनियर वाइस प्रेसिडेंट एल्बर्ट अल्मेडा से.
बॉलीवुड में सभी बेहतरीन गायक किशोर कुमार को कॉपी कर आगे बढे हैं तो इस शो की क्या ज़रूरत है ?
इसका जवाब आपने खुद ही दे दिया. किशोर दा जैसे गायक को कॉपी सबने किया मगर उनके करीब आज तक कोई नहीं आ सका. उनकी वर्सटैलिटी से हर कोई वाकिफ है. आज उनके गीतों को गाकर दूसरे उसे रिमिक्स कर रहे हैं. बच्चे भी उनके गीत गा रहे हैं. यह शो उनकी यादों को ताज़ा करने का एक बहाना है जिसके द्वारा हम उन्हें श्रद्धांजलि दे सके. इस शो की खास बात यह है कि इसके लिए जिन बारह प्रतियोगियों को हमनें चुना है वह सिर्फ किशोर के गाने ही गाते हैं. हफ्ते दर हफ्ते एक प्रतियोगी कम होता जाएगा. हमें यकीन है इस शो के द्वारा किशोर का जादू फिर एक बार चलेगा. और दर्शक पूरे एक घंटे किशोर के जादू से सराबोर रहेंगे.
इस शो के लिए उनके परिवार की तरफ से कितना सहयोग मिल रहा है ?
काफी सहयोग मिल रहा है. आप पहले दो एपिसोड में ही देखेंगे कि अमित जी और लीना जी किस तरह शो में प्रतियोगियों का हौसला बढाने के लिए मौजूद हैं. वह काफी खुश हैं कि हम उन्हें याद कर रहे हैं.
शुरूआत आपने किशोर कुमार से की है, क्या भविष्य में आप मुकेश और मोहम्मद रफी साहब से संबंधित शो लाएंगे ?
ज़रूर ज़रूर.
तो क्या पुरूष लिजेंड सिंगर को ही प्रधानता देंगे या महिला लिजेंड्री सिंगर्स पर भी कोई शो करेंगे ?
जी हां. बिल्कुल. जैसा कि अभी आपने खुद कहा यह हमारी शुरूआत है. इस शो की सफलता को देखते हुए हमें लग रहा है कि इस तरह के शो दर्शक काफी पसंद करेंगे. सो हम कोशिश करेंगे कि इसकी तर्ज़ पर हम तमाम लिजेंड्री सिंगर पर शो प्रस्तुत करें. जो जीवित नहीं है उनके अलावा भी कई सिंगर है जो जीवित भी हैं और लिजेंड भी. इस शो के ज़रिए हम लिजेंड्री सिंगर्स के यादगार गीतों को ही नहीं यादगार लम्हों को भी जीना चाहते हैं.
इस शो में एस एम एस वोटिंग न रहने से चैनल को कितना नुकसान होगा ?
दरअसल इस शो का कॉंसेप्ट ही एकदम अलग है. हम इस शो के द्वारा ऐसा सिंगर ढूंढ रहे हैं हर तरफ से किशोर कुमार के करीब हो. इसलिए पब्लिक को मौका देने की बजाय हमनें उन्हें मौका दिया है जो किशोर दा के करीब रहे हों. जज बप्पी लहिरी तथा सुदेश भोंसले के अलावा इस शो में जो गेस्ट स्टार आएंगे जैसे अमित जी, लीना जी तथा राजेश खन्ना जी, वह सब ऐसे हैं जो किशोर दा के करीब रहे हैं. मुझे लगता है वह लोग इन प्रतियोगियों के साथ अच्छा न्याय कर पाएंगे.
क्या आपने कोशिश नहीं की कि उनके परिवार के एक सदस्य इस शो में बतौर जज रहें ?
अमित जी और लीना जी इस शो के दो एपिसोड में हमारे साथ रहेंगे. दरअसल अमित से हमनें बात की थी मगर उनके पास कुछ और काम था जिसके कारण वह नहीं आए. हो सकता है जैसे जैसे शो आगे बढे दो एपिसोड से बढकर वह तीन चार पांच एपिसोड के जज बनना भी कबूल कर लें.
किशोर कुमार का गाया हुआ आपका पसंदीदा गीत कौन सा है ?
उनके गाए हुए इतने गीत हैं कि एक गीत का ज़िक्र कर पाना काफी मुश्किल है. फिर भी कोशिश करता हूं. फिल्म 'चलते चलते" का टाइटल गीत 'चलते चलते मेरे यह गीत याद रखना कभी अलविदा न कहना", मुझे बहुत पसंद है. इस गीत में उनके मन के भाव पता चलते हैं. इस गीत में उन्होंने जो कहा है उससे मैं काफी प्रभावित हूं.


Click it and Unblock the Notifications











