VIDEO: 'सिंह इज ब्लिंग' का पहला गाना.. सुनते ही छा जाएगी मस्ती..
[म्यूजिक] अक्षय कुमार की 'सिंह इज़ ब्लिंग' धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा उत्साह है। हालांकि फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है लेकिन फैन्स को आए दिन फिल्म के सेट से कुछ ना कुछ नया मिल ही जाता है।
अब ताज़ा है फिल्म का पहला गाना टुंग टुंग बाजे। गाने का टीजर रिलीज किया गया है और कोई शक नहीं कि यह गाना इस साल के सबसे धमाकेदार गानों में से एक होगा। यहां तक की गाने का नाम भी धीरे धीरे ट्विटर पर ट्रेंड होना शुरू हो गया है। फिल्म के ट्रेलर से पहले ही फिल्म का ये गाना रिलीज़ हो जाएगा। और इसे ब्रदर्स के साथ अटैच किया जाएगा।
देखना ये है कि फिल्म दर्शकों को कितना लुभा पाती है। नीचे देंखे गाने का टीजर-
ROMANCE: अपनी सुपरहिट जोड़ी के साथ फिर नजर आएंगे अक्षय कुमार..


Click it and Unblock the Notifications














