टॉयलेट एक प्रेम कथा नहीं..फिल्म का कुछ और रखा गया था नाम..जानिए क्या
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का नाम असल में टॉयलेट एक प्रेम कथा नहीं रखा गया था।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार टॉयलेट एक प्रेम कथा प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।फिल्म के जरिए वो लोगों को घर घर में शौचालय का संदेश देने चाह रहे हैं। अक्षय कुमार कल सफाईकर्मियों से रुबरू हुए और उनकी समस्याएं भी सुनने की कोशिश की।
[Review - अनिल कपूर लग रहे 'एकदम झकास' ..फिल्म भी मजेदार ]
अक्षय ने इस दौरान ये भी खुलासा किया फिल्म का असल टॉयलेट एक प्रेम कथा नहीं बल्कि संडास एक प्रेम कथा रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म कई लोगों को ऑफर किया गया था लेकिन हर किसी ने फिल्म करने से मना कर दिया।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट पिछले 4 सालों से घूम रही थी।अक्षय कुमार ने कहा कि वो चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फिल्म को देखें लेकिन चूंकी वो फिलहाल वो देश से जुड़े मसले को लेकर व्यस्त हैं वो बाद में फिल्म देखें। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Recommended Video

अक्षय कुमार फिलहाल गोल्ड की लंदन में शूटिंग के बाद वापस देश लौटे हैं और वो अब फिल्म के प्रमोशन में जुट चुके हैं।अक्षय के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications