First Look: अक्षय कुमार का एक सुपरहिट फॉर्मूला और बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़
अक्षय कुमार की अगली फिल्म है गोल्ड। रिलीज़ हो रही है 15 अगस्त। फिल्म कहानी है भारत को हॉकी में पहला ओलंपिक्स गोल्ड दिलवाने की और इस हॉकी टीम के कोच की भूमिका में हैं अक्षय कुमार।
फिल्म में अक्षय कुमार का साथ दे रही हैं मौनी रॉय। दोनों ही फिल्म में एक बंगाली जोड़े का किरदार निभा रहे हैं और अब फिल्म से उनके रोमांस की पहली झलक सामने है।

फिल्म का पहला गाना जल्दी ही दर्शकों के सामने होगा। गाने के बोल हैं नैनों ने बांधी। और अक्षय - मौनी, इस तस्वीर में साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।
[एक और 100 करोड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार - 5 सुपरस्टार्स एक साथ]
पिछले दो सालों में अक्षय कुमार ने किसी भी ए लिस्ट हीरोइन के साथ काम ही नहीं किया। अब इसे इत्तेफाक कहिए या कुछ और पर ये एक कदम उनकी फिल्मों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। इस फॉर्मूले पर चलते हुए अक्षय कम से कम 1200 करोड़ कमा चुके।
क्योंकि अचानक से दर्शकों का सारा ध्यान हर दूसरी चीज़ से हटकर केवल अक्षय कुमार पर गया और सबने देखा कि वो अलग फिल्मों के ज़रिए सिनेमा में कितना बेहतर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।
यकीन ना हो तो देखिए अक्षय का ये रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications












