बॉलीवुड में कोई अपना नहीं- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म बेबी जल्द ही बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है। इंडस्ट्री के एक्शन हीरो की इमेज से निकलकर अक्षय ने कई कॉमेडी फिल्में भी दी हैं लेकिन एक्शन हमेशा से ही अक्षय का फोर्टे रहा है। बेबी में अक्षय ने काफी रियल से दिखने वाले स्टंट किये हैं तो आइये जानते हैं बेबी से जुड़ी कुछ बातें अक्षय कुमार की जबानी।
बेबी में अपने किरदार के बारे में कुछ बताइये, और इसका नाम बेबी क्यों रखा गया?
एक वक्त था जब दिल्ली से हाई कमांडर ने करीब 20-25 लोगों का एक ग्रुप बनाया, जिनमें सभी काफी ट्रेन्ड और अनुभवी थे। उस ग्रुप को सिर्फ और सिर्फ आतकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए प्रयोग किया जाता था। इस ग्रुप के बारे में किसी को भी नहीं पता था, मीडिया से भी इसे दूर रखा गया था। इस ग्रप का नाम था बेबी, क्योंकि ये एक ऐसा कदम था जिसे हमने बस शुरु ही किया था।
शुरुआत से ही आप अपने कुछ चुनिंदा निर्देशकों के साथ ही काम करते दिखे हैं। क्या वजह है इसके पीछो?
जिन भी निर्देशकों के साथ मेरी बॉडिंग बनी है उसके पीछे वजह सिर्फ एक है कि वो उस तरह की फिल्में बनाते हैं जिस तरह की फिल्में मैं करना चाहता हूं। लेकिन अगर आप कहें कि मैं किसी कैंप का हिस्सा हूं तो ये गलत होगा। मैं किसी कैंप में विश्वास नहीं रखता विपुल के साथ मैंने वक्त, आंखें, नमस्ते लंदनसिंह इज किंग, एक्शन रिप्ले और फिर हॉलीडे की। नीरज पांडे के साथ प्रियदर्शन हों या कोई नया निर्दशक हों मैं सभी के साथ काम करने में सहज हूं अगर वो मेरी पसंद के विषय पर फिल्में बना रहे हैं तो।
हेरा फेरी 3 को कितना मिस करेंगे आप?
मैं हेरा फेरी में कोई केमियो नहीं कर रहा हूं। जहां तक बात है राजू के किरदार और बाकी किरदारों को मिस करने की तो जरुर मैं सभी को बेहद मिस करुंगा लेकिन फिल्म का हिस्सा ना होने को लेकर मैं दुखी नहीं हूं। मुझे हमेशा से पता था कि जॉन अब्राहम इस फिल्म में हैं।
क्या हेरा फेरी 3 आपको ऑफर की गयी थी?
मुझे हेरा फेरी 3 ऑफर नहीं की गयी। वो लोग काफी पहले हेरा फेरी बनाना चाहते थे और उस समय मेंरे पास वक्त नहीं था मैं दूसरी फिल्मों में व्यस्त था। ये किरदार मुझे नहीं ऑफर किया गया।
क्या बेबी आपकी अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है?
यूं तो मैंने कई सारी एक्शन, थ्रिलर फिल्में की हैं। बेबी भी उनमें से एक है लेकिन मेरी अगली फिल्म ब्रदर अब तक की सबसे मुश्किल एक्शन फिल्म है।
हिंदी सिनेमा में इतने सालों से काम करने केा बाद भी आज कोई ऐसा डर है जो शुरुआत से आपके जहन में बसा हो?
मुझे कभी किसी तरह का कोई डर, भय नहीं रहा। अगर फिल्मों को लेकर कहूं तो इनसे जुड़ा डर सिर्फ शुक्रवार, शनिवार व रविवार तक रहता है उसके बाद गायब हो जाता है। इसे आप एक खूबसूरत डर का नाम दे सकते हैं।
इतने सालों बाद भी आज जब किसी निर्देशक को कई एक्शन या थ्रिलर फिल्में बनानी होती हैं तो वो आपके अप्रोच करते हैं। आपको लगता है कि इसकी वजह से नये एक्टरों को कहीं ना कहीं पीछे कर दिया जाता है?
मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है। इंडस्ट्री में सभी के पास काम है सभी को उनके टैलेंड के हिसाब से किरदार मिलते हैं, मुझे नहीं लगता कि सिर्फ आजकल हीरो बनना आसान नहीं है आज आपको हीरो बनने के लिए आपको एक अच्छा डांसर, सिंगर, एक्शन, रोमांटिक होना जरुरी होता है। अगर ये सारी खूबियां आपमें हैं तो ही आप फिल्म के हीरो बन सकते हैं।
पीके और ओह माइ गॉड को काफी कंपेयर किया गया। आपके हिसाब से ये कितना सही था?
मुझे लगता है कि पीके का अपना अलग स्टेटस था अलग सोच थी, ओह माई गॉड के साथ इसे कंपेयर नहीं किया जा सकता क्योंकि वो काफी अलग फिल्म थी। मुद्दा वही था बस उसे परदे पर उतारने का तरीका बेहद अलग था।
बॉलीवुड के जितने भी टॉप एक्टर्स हैं वो साथ एक फिल्में में बहुत कम नज़र आते हैं। आपके हिसाब से इसके पीछे क्या वजह है?
आज भी सुपरस्टार्स साथ में फिल्में करते हैं हालांकि ये फिल्में बहुत ही कम बनती हैं। सच कहूं तो इसके पीछे बडी़ वजह ये है कि हमारी इंडस्ट्री में एकता नहीं है। साउथ में जरुर है। मुझे याद है कि आमिर ने भी कुछ समय पहले ये बात कही थी। एक समय था कि राजकुमार कोहली साहब बड़े बड़े एक्टरों को लेकर फिल्में बनाते थे, लेकिन आज ये काफी कम हो गया है।
आपने कुछ समय पहले कहा था कि आजकल लोग 3 महीने में 8 पैक्स बना लेते हैं जबकि अपनी अब तक की जिंदगी में रोज एक्सरसाइज करने के बावजूद आपके सिर्फ 6 पैक्स हैं। तो आपको लगता है कि खुद को इंडस्ट्री में बतौर हीरो बनाए रखने के लिए एक्टर्स इस तरह के एक्सपेरिमेंट करके खुद की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं?
मुझे लगता है कि ये गलत तरीके हैं, मैं जानता हूं कई डॉक्टरों को अगर आप उनसे जाकर मिलें तो वो आपको बताएंगे कि इसका कितना गलत असर पड़ता है आपकी मानसिक स्थिति व शारीरिक स्थिति पर। मैं बॉडी बिल्डिंग के खिलाफ नहीं हूं लेकिन आपको इसके लिए जितना हो सके प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना चाहिए। एक दिन में आपकी बॉडी नहीं बन सकती जो लोग ऐसा कर रहे हैं वो जल्द ही इसके परिणाम देखेंगे।
इंडस्ट्री का कोई ऐसा एक्टर जिसे आप सबसे फिट मानते हों?
डैनी साहब 72-73 साल के होने के बावजूद यंग एक्टर्स से बेहतर नज़र आते हैं। मेरे ख्याल से वो इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि वो प्राकृतिक चीजों का सेवन करते हैं, प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
