#Video: अक्षय इलियाना तो एक दूसरे से नज़रें भी नहीं हटा रहे...सुपर रोमांस
रूस्तम का नया गाना रिलीज़ हो चुका है। देखा हज़ारों दफा। और इस गाने में अक्षय कुमार और इलियाना डीक्रूज़ एक दूसरे से नज़रें भी नहीं हटा पा रहे हैं। गाना गाया है अरिजित सिंह और पलक मुच्छाल ने।
अक्षय और इलियाना बॉल डांस करते हुए नज़र आएंगे और इस सुपर रोमांटिक गाने में दोनों एक दूसरे में खोए हुए हैं। ना उनकी नज़रें एक दूसरे से हट रही हैं और उनके कदम बस एक दूसरे के साथ ही चल रहे हैं। देखिए ये गाना -
हालांकि बीच में परमीत सेठी, अक्षय से इलियाना को दूर ले जाएंगे पर वहां भी दोनों टिकटिकी बांधे बस एक ही दूसरे को देख रहे हैं। गौरतलब है कि रूस्तम 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
फिल्म 1950 के मशहूर नानावटी केस पर बनी है जहां कवास मानेकशॉ नानावटी ने अपनी पत्नी के प्रेमी का खून कर दिया था क्योंकि वो उनकी पत्नी को अपनाने को तैयार नहीं था।
फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और अब लोग केवल फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं जो ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो से क्लैश हो रही है।
["आज तक किसी और सुपरस्टार को मैंने कुछ कहा?" - अक्षय कुमार]


Click it and Unblock the Notifications












