अदनान की पत्नी ने मांगा तलाक

इस बारे में अदनान ने कहा, '' सबा के वकील ने मुझे तलाक संबंधी पेपर भेजे है तब से मैं अपने वकीलों के साथ गहरे विचार विमर्श में हूं। उसने तलाक के साथ घर में हिस्सेदारी की मांग की है।''
उन्होंने यह भी कहा, '' उसने अपने तलाक के पेपर में बहुत सारी बातों के साथ यह भी लिखा कि मैं बहुत तेज संगीत बजाता हूं। लेकिन मुझे कुछ भी नही कहना है सिवाए उन्हें शुभकामनाएं देने के। चाहे कुछ भी हो मैं हमेशा सबा की भलाई ही चाहूंगा।''
अदनान नही चाहते कि अपने घर में सबा को हिस्सा दे क्योकि उनका घर अपने माता पिता और बेटे के नाम रखना चाहते है। वैसे भी अदनान आजकल परेशानियों के दौर से गुजर रहे है। जहां उनके पिता अस्पताल में भर्ती है वही उनकी निजी जिंदगी में भी तुफान आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications