अदनान सामी गा नही सकते: जगजीत

वही अदनान इस बात को खुशकर बहुत दुखी हुए है । उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि जगजीत साहब ने मेरे संबंध में ऐसी बातें कही होंगी। वे हमेशा से मेरे प्रिय रहे हैं और मैं उनका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं।"
उन्होंने कहा, "वे क्यों ऐसी बातें करेंगे कि मैं भारत अभिनेता बनने के ख्याल से आया हूं।"
अदनान ने कहा," जब मैं भारत आया था तो मेरा वजन अब से तीन गुना ज्यादा था। और वे मुझ पर अपनी कमाई की राशि पाकिस्तान भेजने का आरोप क्यों लगाएंगे? मैं मुंबई में पैसा कमाता हूं और कर भी अदा करता हूं। मैं आपको अपना 'पेन कार्ड' भी दिखा सकता हूं।"
सिंह ने एक वेबसाइट से बातचीत में स्पष्ट रूप से कहा था कि वे पाकिस्तानी गजल गायक मेहदी हसन से प्रभावित हैं लेकिन अदनान गा नहीं सकते और उन्हें लौट जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications