..................... Adnan Sami gets threatening calls | अदनान सामी की जान को खतरा - Hindi Filmibeat

अदनान सामी की जान को खतरा

By Super

Adnan Sami
मुंबई हमले के बाद पाकिस्तानी गायक और संगीतकार अदनान सामी को शहर छोड़ने के लिए लगातार धमकी भरे फोन आने लगे हैं।

सामी के एक दोस्‍त ने बताया कि 26 नवंबर के बाद से ही फोन आने शुरू हुए है। फोन पर दो टूक बात कही गई, 'तत्काल मुंबई छोड़ दो या मरने के लिए तैयार रहो'।

शुरू में इस धमकी को अदनान ने हल्के में लिया। लेकिन जल्द ही फोन का सिलसिला तेज हो गया। धमकी का अंदाज सख्त होता गया।

आखिर पिछले 10 वर्षो से उन्होंने मुंबई को अपना घर बना लिया है। संगीतकारों का एक समूह लगातार उन्हें यहां से बाहर करने का अभियान चलाता रहा है।'

शुरू में अदनान ने पुलिस सुरक्षा लेने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद में उन्होंने निजी सुरक्षा का बंदोबस्त किया।

अब उनके साथ चार बाउंसर और चार हथियारधारी चलते है। जो उनके घर में ही रहते है और उनके साथ साए की तरह रहते है।

जब इस बारे में अदनान से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, '' आपने कहां से ? मुझे लगता है सुरक्षा गार्डो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है और फिर मैं इससे ज्‍यादा कुछ नही कह सकता हूं लेकिन मै एक चीज जरूर पुछूंगा कि आखिर मैंने क्‍या किया है जो लोग मुझे इस तरह की धमकिया मिल रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X