अभिजीत सावंत एकता के शो में

By Super

भारत के पहले इंडियन आइडल सिंगर बने अभिजीत सावंत बालाजी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के एक विशेष एपिसोड में अभिनय करने रहे हैं. हालांकि अभिजीत का गायन में कैरियर अच्छा चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी वे अभिनय के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं. एकता कपूर ने अभिजीत के शो में अभिनय करने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह 'क्योंकि...के एक विशेष एपिसोड में अभिनय कर रहा है. उसके लिए एक घंटे का विशेष शो बनाया जा रहा है.

हालांकि अभिजीत सावंत ने इस बारे में ज्यादा कुछ न बोलने में ही अपनी भलाई समझी है. उसने कहा कि वह अपने गायन के कैरियर से पूरी तरह संतुष्ट है और वह अभिनय के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते हैं. अभिजीत के अनुसार अभिनय करना उतना आसान नहीं है जितना कि इसे समझा जाता है. वे एक गीत को एक घंटे में गा सकते हैं, लेकिन सीरियल की शूटिंग करने वाले कलाकार दिन रात तगडी मेहनत करके शूटिंग में खटते रहते हैं. उन्हें इन कलाकारों की मेहनत देखकर आश्चर्य ही होता है. वाकई डेली शो बनाना बहुत ही जिम्मेदारी का काम है. अब देखना यह है कि क्या गायन की तरह अभिनय में भी अभिजीत सफल हो पायेंगे.

More from Filmibeat

Read more about: abhijit sawant ekta kapoor singer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X