शिवसेना से जुड़े अभिजीत सावंत
इंडियन आइडल के पहले विजेता रहे अभिजीत सावंत शिवसेना से जुड़ गए है। वे शिव सेना में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे।
शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में अभिजीत ने शपथ पत्र ग्रहण किया। इस बारे में अभिजीत का कहना था कि वे महाराष्ट्रियन होने के नाते शिव सेना से जुड़ना चाहते थे।
पार्टी से जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए ठाकरे ने कहा, ''सावंत युवाओं में काफी लोकप्रिय है और पार्टी को उनसे लाभ मिलेगा''
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे चुनाव में भाग लेगे तो उनका कहना था कि अभी वे अपने करियर के बारे में ध्यान देना चाहते है। वे पार्टी के विकास के लिए काम करेंगे।
महाराष्ट्र के दलित परिवार में जन्में अभिजीत सावंत को सन् 2005 में इंडियन आइडल के विजेता बनने पर काफी लोकप्रियता मिली।
abhijeet sawant अभिजीत सावंत इंडियन आइडल उद्धव ठाकरे टीवी शिवसेना संगीत indian idol music shiv sena tv uddhav thackeray


Click it and Unblock the Notifications