इंडियन आइडल के बाद एशियन आइडल बनेंगें अभिजीत
पहले इंडियन आइडल का खिताब जीत चुके अभिजीत सावंत एक बार फिर प्रतियोगी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले एशियन आइडल का खिताब जीतने जा रहे हैं. यह प्रतियोगिता इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में होने वाली है.
जिसके लिए बहुत जल्द अभिजीत रवाना होने वाले हैं. इस प्रतियोगिता में जाने के लिए पहले तीनों इंडियन आइडल (अभिजीत सावंत, संदीप आचार्या तथा प्रशांत तमांग) का मुकाबला होने वाला था जिसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी थी.
मगर कहानी में ट्विस्ट की तर्ज़ पर बिना किसी प्रतियोगिता के अभिजीत को “एशियन आइडल" के लिए चुन लिया गया. इसके कारण लाइम लाइट से दूर बनें संदीप आचार्या सोनी टेलीविज़न से काफी नाराज़ है.
इस बारे में अभिजीत ने कोई टीका टिप्पणी करने से मना कर दिया है. उनका कहना है यह चैनल का फैसला है कि किसे भेजा जाए और किसे नहीं.
खैर संदीप की नाराज़गी जायज़ है या नाजायज़ इसका फैसला हम बाद में करेंगे. फिलहाल हम यह दुआ करते है कि इंडियन आइडल की तरह एशियन आइडल का खिताब जीतकर अभिजीत दर्शकों और जजेस का दिल जीतें.


Click it and Unblock the Notifications











