प्रेम रतन धन पायो VIDEO - आज उनसे मिलना है...सलमान इतने क्यूट कब लगे थे!
[गीत संगीत] प्रेम रतन धन पायो का नया वीडियो आज उनसे मिलना है हमें रिलीज़ कर दिया गया है और भले ही शान की आवाज़ पर सलमान खान थोड़े से अलग लग रहे हैं पर कुल मिलाकर ये वीडियो काफी क्यूट है।
[REJECTED: सलमान और सोनम की ये 'हरकत' फैन्स को कतई नापसंद!]
ड्रीम सीक्वेंस में सलमान खान को बार बार सोनम दिखाई देती हैं और उनके लिए चिवड़ा से लेकर बर्फी तक सलमान खान बांध रहे हैं। गाने में डांस कम है और सलमान के एक्सप्रेशन ज़्यादा और वाकई गाना देखकर आप याद करेंगे कि सलमान खान आखिरी बार इतने क्यूट कब लगे थे।
गाने में उनकी प्रेम वाली मासूमियत की झलक एक बार वापस दिख गई है और फैन्स इसी बात से काफी खुश होने वाले हैं। देखिए गाना तस्वीर पर क्लिक करके -


Click it and Unblock the Notifications
















