'अमेरिकी मीडिया ने सम्मान नही दिया'

लेकिन फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में संगीत देने के लिए जब गोल्डन पुरस्कार मिल गया तो वही मीडिया उन पर मेहरबान रहने लगा।
रहमान ने बताया, "पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में मैंने तीन पुरस्कार प्राप्त किए। पहले मुझे क्रीटिक्स अवार्ड मिला, लेकिन इस पुरस्कार के बाद अमेरिकी मीडिया का ध्यान मुझपर नहीं गया। वे मेरा एकल फोटो भी नहीं लेना चाहते थे।"
रहमान ने कहा, "फोटोग्राफर मुझसे कहा करते थे कि क्या आप डैनी बॉएल के पीछे खड़े हो सकते हैं? लेकिन जब मुझे गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला तो फोटोग्राफरों ने मुझसे कहा क्या आप हमें एकल तस्वीर दे सकते हैं?"
गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा पुरस्कार समारोह में धूम मचाने के बाद 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के इस मशहूर संगीतकार को ऑस्कर पुरस्कार की भी उम्मीद है। ऑस्कर के लिए फिल्म को तीन श्रेणियों में नामांकित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications