स्क्रीन अवार्ड पाकर भाव विभोर हुए रहमान

फेसबुक पर अपने पोस्ट में संगीतकार ने निर्देशक इम्तियाज अली की रॉकस्टार के संगीत के लिए अवार्ड जीतने के प्रति जूरी और अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।
रहमान ने लिखा है, मैं रोमांचित और भाव विभोर हूं। स्क्रीन अवॉर्ड की जूरी, मेरे प्रशंसकों और रॉकस्टार की पूरी टीम इम्तियाज, निर्माता अष्टविनायक, इरोज, रणबीर, नरगिस फाकरी, इरशाद कामिल, मोहित चौहान और अपनी प्यारी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और अपने संगीत के लिए सबसे ऊपर भगवान का धन्यवाद करता हूं।
स्लमडाग मिलिनेयर के लिए ऑस्कर जीतने वाले रहमान अभी बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा परियोजनाओं पर ही काम कर रहे हैं। अब उनका संगीत गौतम मेनन की फिल्म एक दीवाना था में सुनने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications