' ऑस्कर जीतना मेरी पत्नी का सपना है'

ए.आर. रहमान को ऑस्कर पुरस्कारों के लिए तीन नामांकन मिले हैं। रहमान तीन ऑस्कर नामांकन पाने वाले पहले भारतीय हैं। उनका नामांकन फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के संगीत और उसके दो गानों 'जय हो' एवं 'ओ साया' के लिए किया गया है। रहमान के नामांकित गाने जय हो को गुलजार ने लिखा है
रहमान ने गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने के अवसर पर कहा, ''यह मेरी विजय है क्योकि भारत के लोग बहुत लम्बे समय से कुछ ऐसा चाह रहे है। मेरे लिए गौरव की बात है कि पहली बार यह पुरस्कार मुझे मिला। रहमान ने पुरस्कार मिलने के बाद सबका धन्यवाद दिया।''
वही फिल्म को लेकर चल रहे विवाद को लेकर रहमान ने कहा कि जो भी विवाद चल रहे है मैं उससे कतई खुश नही हूं क्योंकि हमने फिल्म में भारत की संस्कृति को पेश किया है और फिल्म में अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संदेश दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications