रहमान ने 'चोली के पीछे' गीत आजमाया

मजेदार बात यह है कि रहमान ने दावा किया है कि यह धुन इस फिल्म में पूरी तरह फिट हो गई है।
रहमान ने बातचीत के दौरान कहा, "'चोली के पीछे क्या है' की धुन मेरी नई फिल्म में पूरी तरह फिट हो गई है। यह गाना 90 के दशक की शुरुआत की याद दिलाता है। मैंने इस गाने में अलका याज्ञनिक और इला अरुण की ही आवाज आजमाई है। मैं इससे बहुत खुश हूं।"
'चोली के पीछे क्या है' गाने को संगीत निर्देशक प्यारेलाल ने अपने मरहूम जोड़ीदार लक्ष्मीकांत के साथ 1993 में फिल्म 'खलनायक' के लिए तैयार किया था। यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।
रहमान ने बताया कि 'स्लमडॉग मिलियनेर' में पाश्र्व संगीत देने के अलावा उन्होंने इस फिल्म के लिए चार गाने भी तैयार किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











