हालीवुड गायिका आई रहमान के साथ

जिसमें से एक काइली मिनोग ने बालीवुड की फिल्म ब्लू के संगीत पर ए आर रहमान के साथ काम करने की इच्छा जताई और अब दोनों मिलकर फिल्म के संगीत पर काम कर रहे है।
आस्ट्रेलियाई गायक और पाप स्टार काइली ने सोनू निगम के साथ मिलकर इस फिल्म के लिए एक युगल गीत गाया है। जिसका इस्तेमाल फिल्म के प्रचार के लिए किया जाएगा।
फिल्म ब्लू के संगीत की रिकार्डिंग कुछ हफ्ते पहले लंदन में हुई। जहां उनके साथ काइली ने भी काम किया। काइली मुम्बई में आकर बाकी का संगीत तैयार करने में मदद देंगी।
काइली को रहमान के साथ काम करने में काफी आनन्द आ रहा है। फिल्म ब्लू के लिए काइली ने एकल गीत भी गाया है। फिल्म के वीडियों में काइली को रहमान के साथ दिखाया जाएगा।
फिल्म के प्रचार के लिए तैयार किया जाने वाले गीत का फिल्मांकन संजय दत्त और अक्षय कुमार पर किया जाएगा। वही फराह खान इस गाने मे नृत्य निर्देशन का काम सम्हालेगी।


Click it and Unblock the Notifications