रहमान को एक और मानद डाक्टरेट

रहमान के संगीत संस्थान के.एम.म्यूजिक कंजरवेटरी के महाप्रबंधक टी. सेल्वाकुमार ने बुधवार को बताया, "रहमान को यह डिग्री मिडिलसेक्स विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक समारोह के दौरान दी जाएगी।"
रहमान की कंजरवेटरी में शिक्षार्थियों को शास्त्रीय और पश्चिमी दोनों तरह के संगीत का प्रशिक्षण दिया जाता है। कंजरवेटरी मिडलसेक्स विश्वविद्यालय के साथ संगीत का एक स्नातक स्तर का पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी चर्चा कर रही है।
सेल्वाकुमार ने बताया, "हमारा लक्ष्य है जनवरी 2010 में शुरू होने वाले स्नातक पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को शामिल करना। यह पाठ्यक्रम तीन वर्षो तक चलेगा, जिसके पहले दो वर्षो की पढ़ाई यहां होगी।"


Click it and Unblock the Notifications