रहमान को मिला 'सैटेलाइट अवार्ड'

रहमान के हिस्से आए इस पुरस्कार के अलावा फिल्म को दो अन्य सैटेलाइट पुरस्कार भी मिले हैं। इनमें 'अंतर्राष्ट्रीय प्रेस अकादमी' का सर्वश्रेष्ठ फिल्म-ड्रामा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार बॉयल को दिए गए।
फिल्म की कहानी मुंबई की मलिन बस्ती में रहने वाले एक 18 वर्षीय अनाथ युवक पर आधारित है जो 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के माध्यम से दो करोड़ रुपये जीत लेता है।
उल्लेखनीय है कि रहमान को इस फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब के 'बेस्ट ऑरिजनल स्कोर' पुरस्कार के लिए भी मनोनीत किया गया है साथ ही इसे 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' की श्रेणी में भी नामांकित किया गया है।
फिल्म को गोल्डन ग्लोब में तीन और श्रेणियों में नामांकित किया गया है इनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और पटकथाकार की श्रेणियां शामिल हैं। यह पुरस्कार 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन' की ओर से दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications