विशाल शेखर का हैट्रिक

गायक: सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, शान, विशाल, सलीम, अमानत अली, शंकर महादेवन
फिल्म 'टशन' और 'बचना ए हसीनों' के बाद विशाल और शेखर ने इस साल में तीसरी फिल्म 'दोस्ताना' का संगीत दिया है। उनके द्धारा दिए गए सभी फिल्मों के संगीत ने अच्छा मुनाफा कमाया है।
इस फिल्म के सभी गाने बहुत अच्छे बन पड़े है। इसका गाना 'देसी गर्ल' के बोल बहुत अच्छे बन पड़े है, यह बहुत जोशीला गाना है जिसे शंकर महादेवन और सुनिधि ने गाया है। यह श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर देगा।
'जाने क्यू' गाने को विशाल डडलानी ने शेखर के साथ मिलकर कंपोज किया है और खुद गाया भी है। अन्विता दत्त ने इसे लिखा है इस गाने में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया गया है। यह एक रोमांटिक गीत है।
'खबर नाहीं' गाने को विशाल ने गाया है, जिसमें श्रेया घोषाल और अमानत अली ने उनका साथ दिया है। इस गाने को भी खुब पसंद किया जाएगा।
इस तरह इस फिल्म के सभी गाने बहुत अच्छे बन पड़े है। इस फिल्म के निर्माता करन जौहर को इसके संगीत से ही काफी मुनाफा कमाने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications











