सीटी मारिए फटाफट...देखिए टाइगर का टाइटल ट्रैक - अ फ्लाइंट जट

टाइगर श्रॉफ स्टारर अ फ्लाइंग जट का टाइटल ट्रैक रिलीज़ हो चुका है और वाकई अब यकीन हो गया है कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म से धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ था कि फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है और इसका टाइटल ट्रैक इस कॉमेडी को बखूबी कैश करता है।

टाइगर श्रॉफ इस गाने में बच्चों के साथ डांस करते दिखाई देंगे। गाना फुलटू पंजाबी फील के साथ है और इसे गाया है रफ्तार, मंशील गुजराल और मलिश्का ने। इस पंजाबी नंबर को सुनते ही आपको मज़ा आ जाएगा।
[इसे कहते हैं #heropanti...टाइगर श्रॉफ का हॉट सीन भी REAL!]

वहीं वीडियो में एक छोटी सी बच्ची आकर टाइगर को अपना BFF और खुद को उसकी GF भी बताती है। अ फ्लाइंग चट एक सुपरज़ीरो इंसान की सुपरहीरो बनने की कहानी है।

टाइगर श्रॉफ फिल्म में एक फ्लॉप सुपरहीरो बने हैं, जो धीरे धीरे अपनी मेहनत से अ फ्लाइंग जट बन जाता है। फिल्म में उनकी मां का किरदार निभाया है अमृता सिंह ने। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रेमो डीसूज़ा और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में नज़र आएंगी जैकलीन फर्नांडीज़।

अ फ्लाइंग जट 25 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। देखिए फिल्म का टाइटल ट्रैक -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X