बड़े भव्य रूप में लांच हुआ इएमआइ का म्यूजिक

इएमआइ का आडियो लांच सहारा वन मोशन पिक्चरस के सीमांतो राय, बाला जी टेलीफिल्मस की ऐकता कपूर और पापकार्न मोशन पिक्चरस लिमिटेड के सुनील शेटटी ने एक साथ किया।
इस मौके पर सभी फिल्मी सितारे मौजूद थे। सुनील शेटटी ने सभी मेहमानों की खातिरदारी की।
सुनील पाल और रक्षांदा खान के हास्य कार्यक्रम ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया । इस महफिल में जहा जिंतेन्द्र, तुषार कपूर, गोविंदा ऐकता कपूर को सपोर्ट देने के लिए आए थे, वही संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ नजर पहली बार किसी फिल्मी समारोह में दिखे।
इस फिल्म के कलाकारों में उर्मीला मातोंडकर, मलाइका अरोरा खान, डीनो मोरिया, आशीष चौधरी, नेहा ओबेराय के साथ हिंदी पाप बैंड सिल्क रूट, नए संगीत निर्देशक चिरंतन भटट ने अपनी परफारमेंस पेश की, जिसे देखकर अर्जुन रामपाल और नए निर्देशक सौरभ काबरा काफी खुश नजर आए।
इस अवसर पर फिल्म निर्माताओं संजय गधवी, अब्बास मस्तान, प्रियदर्शन, राहुल ढोलकिया, रतन जैन, दिव्या खोसला कुमार के अलावा अभिनेत्री विदया मालवडे, सेलिना जेटली, आरती छाबरा, जावेद जाफरी, समीर दत्तानी, मिमोह, सोफी चौधरी, टयूलिप जोशी, किम शर्मा और प्राची देशाई भी दिखे।
इस फिल्म का टाइटल ट्रैक संजय दत्त ने गाया और उनका साथ दिया सुजन, अर्ल और महालक्ष्मी अययर ने उनका साथ दिया। टी सीरिज ने इसका म्यूजिक रीलिज किया है।


Click it and Unblock the Notifications