..................... Lara Dutta unrecognizable in Bell Bottom as Prime Minister fans surprised look her Bold photos।बेल बॉटम के ट्रेलर में लारा दत्ता को देख सरप्राइज फैंस, देखिए बोल्ड फोटो - Hindi Filmibeat

बेल बॉटम में लारा दत्ता के इंदिरा गांधी लुक को देख फैंस हैरान, असल में दिखती हैं इतनी बोल्ड Photos

अक्षय कुमार की बेल बॉटम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पूरा ट्रेलर खत्म हो गया लेकिन किसी को लारा दत्ता नजर नहीं आयीं। सच्ची घटना पर आधारित प्लेन हाईजैक वाली इस कहानी में हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और अक्षय कुमार तो दिखाई दिए, लेकिन लारा दत्ता पूरे ट्रेलर में शुरू से लेकर अंत तक नजर आईं , कोई भी लारा दत्ता को पहचान नहीं पाया।

इसके बाद लारा दत्ता की एक तस्वीर सामने आयी, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। लारा दत्ता ने बेलबॅाटम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।लारा दत्ता को इंदिरा गांधी की तरह दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स मेकअप का इस्तेमाल किया गया है।

Lara Dutta, Bell Bottom,

मेकअप भी ऐसा कि ट्रेलर में कई बार देखने के बाद भी क्या ये लारा दत्ता ही हैं? ये सवाल जरूर मन में आता है। लारा दत्ता के इस लुक को देखने के बाद मेकअप आर्टिस्ट की फैंस जमकर तारीफ करना शुरू कर दिए। ये भी बोला गया कि मेकअप आर्टिस्ट को इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।

लारा दत्ता बेल बॉटम

लारा दत्ता बेल बॉटम

यहां तक फैंस ने लारा दत्ता की फिल्मबेल बॉटम के लुक और इंदिरा गांधी की असली फोटो को एक साथ पोस्ट किया और हैरानी जताई। एक यूजर ने ये भी कह दिया है कि ये क्या लारा दत्ता हैं? हमारी मिस यूनिवर्स। बेलबॅाटम 19 अगस्त को रिलीज होगी। बेल बॅाटम को 3 डी फॅार्मेट में रिलीज किया जाएगी।

40 की उम्र पार करने के बाद लारा दत्ता

40 की उम्र पार करने के बाद लारा दत्ता

हालांकि ट्रेलर देखने के बाद फिल्म में देशभक्ति का रंग जरूर दिख रहा है।बेल बॉटम क्या फिर से अक्षय कुमार की एक और सुपरहिट होगी, ये तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि बेलबॅाटम की रिलीज के बाद लारा दत्ता की एक्टिंग और उनके लुक की तारीफ जरूर होने वाली है। 40 की उम्र पार करने वालीं लारा दत्ता ने अक्षय कुमार के साथ ही अपना डेब्यू अंदाज फिल्म से किया था।

लारा दत्ता इतनी खूबसूरत

लारा दत्ता इतनी खूबसूरत

इंस्टाग्राम पर लारा दत्ता काफी एक्टिव हैं। अपनी ग्लैमर तस्वीरों से आज भी वो फैंस के दिल में जगह बना लेती हैं। लारा दत्ता का ग्लैमर लुक फिल्मों में काफी पसंद किया गया। लारा दत्ता ने मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। लारा दत्ता ने पार्टनर, मस्ती, नो एंट्री , हाउसफुल के साथ कई हिट फिल्में की हैं।

शादी के बाद लारा दत्ता का फिल्मों से ब्रेक

शादी के बाद लारा दत्ता का फिल्मों से ब्रेक

लेकिन टेनिस प्लेयर महेश भूपति से साल 2011 में शादी के बाद लारा ने फिल्मों से ब्रेक लिया। लारा और भूपति की एक बेटी सायरा हैं। लारा कई बार बेटी सायरा और भूपति के साथ अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लारा ने प्रेग्नेंसी के दौरान योगा पर भी काफी ध्यान दिया।

लारा दत्ता की फिटनेस

लारा दत्ता की फिटनेस

लारा दत्ता की फिटनेस का राज योगा और जिम है। बेलबॅाटम से पहले लारा दत्ता ने वेब सीरीज हंड्रेड में भी दिखाई दी थीं। लारा दत्ता ने एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन में भी दिलचस्पी दिखाई। लारा दत्ता ने चलो दिल्ली फिल्म का निर्माण किया था।लारा दत्ता का इंस्टाग्राम फिटनेस, परिवार और दोस्तों की तस्वीरों से भरा पड़ा हुआ है।

रियल में ऐसी दिखती हैं लारा दत्ता, देखिए इंस्टाग्राम पर उनकी ये फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X