राकेश बापट को देखते ही जया बच्चन ने दी थी अभिषेक बच्चन को वार्निंग, ये लड़का तुम्हें टक्कर देगा

बिग बॉस प्रतिभागी राकेश बापट ने 1 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया और फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर राकेश का जन्मदिन मनाया लेकिन इस मौके पर राकेश का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जहां उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म तुम बिन से जुड़ा एक शानदार किस्सा शेयर किया। इस इंटरव्यू में राकेश ने बताया कि कैसे बच्चन परिवार उनके काम से बेहद खुश था।

राकेश ने बताया कि वो अपनी फिल्म तुम बिन के प्रीमियर में गए थे और परिवार के साथ पार्किंग में खड़े थे। तभी सामने से बच्चन परिवार अपनी गाड़ी से उतरा। तुम बिन 2001 में आई थी और बच्चन परिवार के बेटे अभिषेक ने 2000 में रिफ्यूजी के साथ अपना डेब्यू किया था।

jaya-bachchan-warned-abhishek-bachchan-of-bigg-boss-ott-contestant-raqesh-bapat

जब जया बच्चन ने राकेश को देखा तो उनकी तरफ बढ़ीं और कहा - तुम बापट हो ना? तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। तुम्हारा काम बहुत ही शानदार है और तुम काफी आगे तक जाओगे। मैं अभिषेक को हमेशा तुमसे सावधान रहने को कहती हूं। वहीं अभिषेक बच्चन भी आगे बढ़कर राकेश बापट के गले मिले।

अभिषेक बच्चन ने राकेश को बताया कि जब भी आपकी फिल्म का प्रोमो, टीवी पर दिखता है मेरी मां मुझे याद दिलाती हैं कि ये लड़का तुम्हारी टक्कर है। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी तुम बिन में राकेश के काम की तारीफ की। राकेश और उनका परिवार, बच्चन परिवार से ये पहली मुलाकात कभी नहीं भूल सकता।

जन्मदिन की खराब शुरूआत

जन्मदिन की खराब शुरूआत

बिग बॉस के घर में राकेश बापट के जन्मदिन की खराब शुरूआत हुई। जहां कई दिनों से राकेश बापट और शमिता शेट्टी की रोमांटिक सी कहानी इंटरनेट पर छाई हुई थी वहीं राकेश के जन्मदिन से पहले उन्होंने शमिता को कुछ बातें खुलकर कहीं जिससे दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि शमिता और राकेश दोनों का खुद पर आपा नहीं रहा। शमिता घंटों रोती दिखाई दी थीं तो राकेश घंटों तक परेशान।

निशांत और मूस ने दिया तोहफा

निशांत और मूस ने दिया तोहफा

15 सालों से राकेश बापट के दोस्त निशांत भट्ट ने बिग बॉस के घर में उनका मूड ठीक करने की कोशिश की और निशांत का साथ दिया उनकी पार्टनर मुसकान ने। राकेश का मूड ठीक करने के लिए मुस्कान और निशांत, दोनों दौड़ते हुए आधी रात स्विमिंग पूल में कूद गए जबकि पूल का पानी काफी ठंडा था और राकेश दोनों को ये करने से मना कर रहे थे। अगले दिन नेहा भसीन की समझदारी के साथ ही राकेश और शमिता का झगड़ा भी खत्म हो गया।

तुम बिन से हुई थी शुरूआत

तुम बिन से हुई थी शुरूआत

राकेश बापट ने अपने करियर की शुरूआत की थी एक्ट्रेस संदली के अपोज़िट, अनुभव सिन्हा की फिल्म तुम बिन के साथ। इस फिल्म में राकेश, संदली के क्यूट से बॉयफ्रेंड की भूमिका में थे जिनकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। हालांकि राकेश का किरदार छोटा सा ही था लेकिन फिर भी उन्होंने अपने चार्म और लुक्स से फैन्स का दिल जीत लिया था।

म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा

म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा

इसके बाद राकेश बापट कई म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा रहे। अभिजीत के कई गानों पर उनकी अदाएं फैन्स को दीवाना बना गई थीं। वहीं राईया सेन के साथ एक वीडियो में उन्हें इतना पसंद किया गया था कि राकेश बापट और राईमा की जोड़ी की डिमांड होने लगी थी।

दिल विल प्यार व्यार

दिल विल प्यार व्यार

तुम बिन के बाद राकेश बापट फिल्म दिल विल प्यार व्यार में दिखाई दिए। इस फिल्म में भी उनके किरदार ने फैन्स का दिल जीता था। चार प्रेम कहानियों के बीच बनी ये फिल्म अपने म्यूज़िक की वजह से काफी हिट हुई थी।

नुशरत भरूच के पहले हीरो

नुशरत भरूच के पहले हीरो

राकेश कई फिल्मों में संघर्ष करते रहे लेकिन उन्हें स्टार स्टेटस नहीं मिल पाया। बहुत कम ही लोगों को पता हो लेकिन एक्ट्रेस नुसरत भरूच के पहले हीरो भी राकेश बापट ही थे। नुसरत ने जय संतोषी मां नाम की एक फिल्म के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी जिसके हीरो राकेश बापट थे।

फिल्मों से टीवी की ओर

फिल्मों से टीवी की ओर

फिल्मों से राकेश बापट ने टीवी की ओर रूख किया। सबसे पहले वो दिखाई दिए ज़ी टीवी के शो सात फेरे में। इसके बाद वो एऩडीटीवी इमैजिन के शो एक पैकेट उम्मीद में इस समय टीवी की अनुपमां रूपाली गांगुली के साथ दिखाई दिए और फिर यशराज फिल्म्स की एक मिनी सीरीज़ सेवेन का हिस्सा बने। ज़ी टीवी पर राकेश बापट ने कुबूल है में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस भी किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X