Exclusive Interview Nach Baliye 9- वो एक्स बॅायफ्रेंड हैं , कोई भूत नहीं - उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया ने एक तरफ जहां कोमोलिका जैसे किरदार से टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। वहीं निंजी जिंदगी में भी वह सिंगल मदर के तौर पर सफल रही हैं। एक बार फिर से उर्वशी टीवी पर वापसी कर रही हैं। इस बार वह अपने निजी जिंदगी के एक और खास चैप्टर को सबके सामने पेश करती हुई नजर आयेंगी।
हम बात कर रहे हैं नच बलिए 9 की। नच बलिए 9 इस बार एक्स कपल के कांसेप्ट के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है। कसौटी जिंदगी की पुरानी कोमोलिका यानी की उर्वशी ढोलकिया इस शो में अपने एक्स बॅायफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ हिस्सा ले रही हैं।

शो के प्रीमियर से पहले उर्वशी ढोलकिया ने फिल्मी बीट ( Filmibeat) से इस संबंध में खास बातचीत की। जहां पर उर्वशी ने एक्स बॅायफ्रेंड और अपने बच्चों के साथ खास रिश्ते पर बेबाकी से राय रखी।


Click it and Unblock the Notifications











