तरीना के करियर को नया मोड़ देगी चेज़

उनकी एक नई फिल्म 'चेज़' आयी है. मेवरिक प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड की पहली स्वतंत्र फ़िल्म है. इसका निर्देशन जगमोहन मूंदरा ने किया है, मुख्य भूमिका में हैं अनुज सक्सेना, उदिता गोस्वामी, समीर कोचर, आदित्य राज कपूर, राजेश खट्टर और श्वेता मेनन आदि. पेश हैं तरीना से
बातचीत के कुछ अंश-
फ़िल्म की कहानी और अपनी भूमिका के बारें में बताइए?
'चेज' एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, इसकी कहानी है सोहेल की, जो कि हत्या के जाल में फंसा है, कुछ लोग ऐसे हैं जो उसके पीछे पड़े हैं वो नहीं चाहते कि सोहेल उनके बने हुए जाल से निकलें. मैं सुरभि नाम की पत्रकार की भूमिका में हूँ. जो सोहेल की मदद करती है और उससे प्यार करती है.
निर्देशक जमोहन मूंदरा के साथ काम करना कैसा रहा?
बहुत ही अच्छा रहा, उन्होंने अच्छी फ़िल्म बनायी है, इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म में दर्शको को बहुत मजा आने वाला है.
सुना हैं इस फ़िल्म में आपने अभिनेता अनुज के साथ कई सेक्सी सीन किये हैं?
नहीं, ऐसी तो कोई बात नहीं है मैंने केवल फ़िल्म की कहानी के मुताबिक ही सीन किये हैं. कुछ लव मेकिंग सीन हैं, और ऐसे सीन तो लगभग हर फ़िल्म में होते हैं.
अनुज के साथ काम करना कैसा रहा?
अनुज ने एक हीरो व फ़िल्म के निर्माता दोनों की ही भूमिका बहुत ही अच्छे से निभायी है. यहाँ मुंबई में और श्रीनगर दोनों ही जगह फ़िल्म की शूटिंग की. अच्छा रहा अनुज के साथ काम करना.
यह फ़िल्म एक्शन फ़िल्म हैं तो क्या आपके लिए इस फ़िल्म में करने के लिए कुछ है?
ऐसा नहीं है कि एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है तो कुछ है नहीं करने के लिए, बहुत काम किया है हमने इस फ़िल्म में. जिसकी जैसे भूमिका है फ़िल्म में उसने वैसा ही काम किया है.
क्या दर्शको को पसंद आएगी फ़िल्म 'चेज'?
हाँ, क्योंकि हम सभी ने बहुत ही मेहनत की है अपनी इस फ़िल्म के लिए, इसके अलावा फ़िल्म की कहानी को निर्देशक जगमोहन मूंदरा ने बहुत ही ख़ूबसूरती से फिल्माया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी मेहनत रंग लाई है. मुझे विश्वास है कि यह फिल्म मेरे करियर को नया मोड़ देगी.


Click it and Unblock the Notifications











