..................... तांडव एक्टर परेश पाहुजा इंटरव्यू | Tandav actor Paresh Pahuja Exclusive Interview- I had my doubts about working in a multi-starrer series - Hindi Filmibeat

'तांडव' Interview: 'शूटिंग से पहले मुझे डर था कि मैं ओवर शैडो हो जाउंगा, लेकिन अली पर भरोसा था'- परेश पाहुजा

अमेज़न प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरिज़ 'तांडव' आज यानि की 15 जनवरी से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। इसे दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज किया जा रहा है। सीरिज में अहम किरदार निभा रहे कलाकार परेश पाहुजा ने कहा- "शो में मेरा किरदार भले ही छोटा है, लेकिन अहम है। मैंने अली सर के साथ पहले भी काम किया है और मुझे एहसास था कि यदि वो कोई पार्ट मुझे ऑफर कर रहे हैं तो उसमें दम होगा।"

Paresh Pahuja

यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले अभिनेता परेश पाहुजा को डेब्यू के साथ ही बड़ी पहचान मिली थी। उनके अभिनय को सराहा गया। वहीं, अब तांडव के साथ वो एक बार फिर निर्देशक अली अब्बास जफर से जुड़े हैं। 'तांडव' में उनके किरदार का नाम रघु किशोर है, जिसके सपने बड़े नहीं लेकिन जिद्दी होते हैं।

अपने किरदार पर बात करते हुए परेश पाहुजा ने कहा, "तांडव की स्क्रिप्ट पढ़कर मैं बहुत प्रभावित हुआ था। एक एक किरदार इतने खूबसूरत तरीके से गढ़ा गया है.. जिस तरीके से मेरा किरदार लिखा गया है, वो मुझे बेहद पसंद आया। वहीं, शो के सभी एक्टर्स इतने सिक्योर हैं कि उनके साथ काम करके बहुत मज़ा आया। मैंने बहुत कुछ सीखा। सैफ सर अचानक से मुझे कभी कह देते थे कि तुम अपने किरदार के लिए ऐसा कुछ कर सकते हो, ये ट्राई कर सकते हो.. उन्हें अभिनय का इतना अनुभव है, इतने सीनियर हैं, फिर भी वो अपने सह कलाकारों का ख्याल करते हैं.. इन सारी बातों ने मुझे बहुत प्रभावित किया। हमने उनके पटौदी पैलेस में ही शूटिंग की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X